इंदौर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

indore crime news

Indore News : प्रदेश भर में अपराधियों व अपराध पर लगाम लगाने और राज्य को अपराधमुक्त करने की कवायद लगातार की जा रही है। वहीं, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश जारी है। जिसके परिणाम अच्छे आ रहे। इसका एक ताजा मामला भी सामने आया है, जहां थाना सेंटर कोतवाली क्षेत्र में डिक्की तोड़कर लाखों रुपए के गहने चोरी का प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे बाद दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी  किया गया माल भी बरामद कर लिया है।

मामला दर्ज

कोतवाली थाना क्षेत्र के बागड़ इलाके में एक व्यापारी की डिक्की से सोने और चांदी का आभूषण अज्ञात चोरों द्वारा डिक्की तोड़कर निकाल लिए। इस घटना से फरियादी बहुत परेशान हुआ और कोतवाली थाने जा पहुंचा। वहां मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फरियादी को सुना और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आला अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”872486195″]

ये लोग रहे शामिल

थाना प्रभारी वेदेद्र कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मुकेश लोभा, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक सुशांत, उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद टीम में शामिल रहे। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे कंगाले गए और मुखबिर की सूचना पर 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने अपने गुनाह को स्वीकार किया है।

TI ने दी जानकारी

थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी जब सराफे से निकला तो आरोपियों ने उसकी रेकी की और रानीपुर इलाके में मौका पाकर गाड़ी की डिक्की से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिए। वहीं, पकड़े गए अपराधियों का शहर के कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड होने जानकारी भी है।

[dgv_vimeo_video id=”872483067″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews