
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक के बाद एक अपराधी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बता दें कि जिले में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने एंबुलेंस से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 138 किलो गांजा भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाला, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
सिमरोल थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उड़ीसा से लाखों रुपए का गांजा इंदौर लाया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग पॉइंट पर जांच शुरू की। इस दौरान सायरन बजाते हुए एक एंबुलेंस आई, जिसे पुलिस ने रोका और जांच की। तभी इसमें से 138 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस में मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ जारी
एसपी ग्रामीण हितीका वासल ने बताया कि आरोपियों की पहचना किरण और बलराम के रुप में की गई है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर इंदौर के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने वाले थे। उन्होंने यह भी बताया कि एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि पुलिस कहीं रास्ते में उन्हें न रोके और पूरे रास्ते में यह योजना काम कर गई थी। फिलहाल, पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1013116557″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

