इंदौर पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी, लाखों का माल बरामद

पुलिस का कहना है कि अभी अन्य चोरी के मामले में भी पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें से एक आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
इंदौर पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी, लाखों का माल बरामद

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसका आए दिन उदाहरण देखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए, तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लाखों रुपए की चोरी के सामान बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने चोरी सहित अन्य कई मामलों में शिकायत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

लसूड़िया थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य सामान जब्त हुए है। पुलिस का कहना है कि अभी अन्य चोरी के मामले में भी पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें से एक आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1012820190″]

डीसीपी ने दी ये जानकारी

वहीं, डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि चोरों ने इलाके में क्लासिक टाउनशिप, राज टाउनशिप सहित स्कीम नंबर 78 स्तिथ मंदिर सहित 4 अन्य घटनाएं कुबूल की है। चोरों ने जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। चोरों का कहना है कि वह लक्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इनका गिरोह है, जिसमें 4 से 5 लोग है। जिनमें एक किशोर भी शामिल है।

[dgv_vimeo_video id=”1012819344″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews