इंदौर पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।
indore news

Indore News : इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले अवैध संबंध के चलते एक युवक को मारकर फांसी पर लटका दिया था। वही सिमरोल पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शोभाराम पूर्व में आरोपी आशीष केलवा निवासी सिमरोल के ही घर में रहता था और खेती का काम करता था। इस दौरान मृतक शोभाराम ने आरोपी आशीष की बहन दीपा को डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाए थे।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि दीपा की शादी हो जाने के बाद भी मृतक शोभाराम दीपा को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज और कॉल कर शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डाल रहा था। इसके बारे में दीपा ने जब अपने पति ओम प्रकाश को बताया और ओमप्रकाश ने अपने साले आशीष को शोभाराम की करतूत के बारे में बताया था। ओम प्रकाश अवैध संबंध की बात जानकर बहुत गुस्से में आ गया और शोभाराम से बदला लेने के लिए आरोपी आशीष और ओमप्रकाश ने शोभाराम को जान से मारने के लिए प्लान बनाया था।

indore news indore news

[dgv_vimeo_video id=”944050978″]

प्लान के मुताबिक आरोपी आशीष ने शोभाराम को पानी की मोटर बेचने का लालच देकर स्वयं के मेमदी रोड स्थित खेत पर बुलाया था। जहां पर अन्य आरोपी ओमप्रकाश पहले से ही उपस्थित था। आरोपी द्वारा मृतक शोभाराम को पानी की मोटर दिखाने के लिए खेत पर बने कमरे के अंदर ले गए। जहां पर आरोपियों ने शोभाराम का गला रस्सी से दबा दिया। जब शोभाराम बेहोश हो गया। तो आरोपियों ने उसके मुंह में जबरदस्ती शराब डाल दी। आरोपी आशीष ने शोभाराम को उसके द्वारा लाई गई। कार की डिग्गी में बंद करके बाईपास पर ले गया। जहां निर्माण अधीन पुलिया के नीचे शोभाराम को बेहोशी की हालत में उतारा उस समय शोभाराम की सांसे चल रही थी। आरोपी ने अपने साथ लाई गई, रस्सी से शोभाराम के गले में फंदा डालकर रस्सी ऊपर खींचकर शोभाराम को फांसी पर टांग कर उसकी हत्या कर रस्सी पुलिया पर लगे। लोहे के सरिया से बांधकर शोभाराम को लटका दिया। जिससे लोगों को लगे कि शोभाराम ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews