ट्रैफिक नियमों को लेकर इंदौर पुलिस ने शुरू की मुहिम, हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाने वालों के कटे चालान

ट्रैफिक नियमों को लेकर इंदौर पुलिस ने शुरू की मुहिम, हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाने वालों के कटे चालान

Indore News : जबलपुर न्यायालय के आदेश और वरिष्ठ अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद इंदौर ट्रैफिक पुलिस लगभग पूरे शहर में हेलमेट ना लगाने वाले और चार पहिया वाहन चालक जो कि सीट बेल्ट ना लगाते हों, उनको लेकर मुहिम शुरू की गई है। जिसका मकसद एक आम वाहन चालक को सीट बेल्ट और हेलमेट की उपयोगिता को बताना है और जरूरत पड़ने पर चालानी कार्रवाई करना है।

25 वाहनों के कटे चालान

दरअसल, पलासिया रोड पर ट्रैफिक सूबेदार काजिम अली रिजवी के साथ कांस्टेबल्स और हेड कांस्टेबल्स सुबह से ही सड़कों पर नजर आए। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाइस दी। इसके साथ-साथ चालानी कार्रवाई भी की। बता दें कि पुलिस ने करीब 25 वाहनों के चालान काटे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”887213268″]

पिछली नंबर थी प्लेट फोल्ड

इस दौरान कुछ दो पहिया वाहन ऐसे भी सामने आए, जिनकी पिछली नंबर प्लेट फोल्ड थी। ऐसी नंबर प्लेटों को क्यों लगाया गया, इसको लेकर ट्रैफिक अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक की मंशा ट्रैफिक के सिग्नल तोड़ने की होती है। जिसके चलते इस तरह के नंबर प्लेट लगाई जाती है। मुहिम के दौरान कुछ छोटे-मोटे विवाद भी सामने आए।

[dgv_vimeo_video id=”887214729″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews