इंदौर पुलिस एक्शन में, पेट्रोल, डीजल, LPG कमी की अफवाह उड़ाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी है उन्होंने कहा कि यदि कोई भी भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया से वायरल की गई तो उसे शेयर करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जायेगा। 
rumours of shortage of petrol diesel LPG Indore Police

rumours of shortage of petrol diesel LPG Indore Police

इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अब पुलिस प्रशासन ने सकती शुरू कर दी है, इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदौर पुलिस सोशल मीडिया पर भी अकड़ी निगरानी रख रही है।

ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते पेट्रोल LPG की किल्लत की ख़बरों में लोगों में दहशत पैदा कर दी है हालाँकि केंद्र सरकार से लेकर पेट्रोलियम कम्पनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कहीं कोई कमी नहीं है पर्याप्त स्टॉक है बावजूद इसके अफवाह फ़ैलाने वाले माहौल को ख़राब कर रहे हैं जिसका नतीजा ये हो रहा है कि लोग पैनिक हो रहे हैं और लम्बी लम्बी लाइन लगा रहे हैं

इंदौर में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर लम्बी लम्बी लाइनें देखने को मिल रही है हालाँकि जिला प्रशासन का कहाँ है कि कहीं कोई किल्लत नहीं है बस अफवाह फ़ैलाने वालों से सावधान रहना है उधर अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया पर्याप्त स्टॉक मौजूद 

एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से ईंधन मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण न करें।

कालाबाजारी , जमाखोरी पर भी पुलिस की निगाह 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा दो आदेश भी जारी किए गए हैं। भ्रामक जानकारी फैलाने, जमाखोरी करने या कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी 

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी है उन्होंने कहा कि यदि कोई भी भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया से वायरल की गई तो उसे शेयर करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews