
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। जिसे रोकने के लिए आए दिन तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगती है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब 2 बदमाश बाइक से आए और रास्ते पर टहल रहे युवक का मोबाइल झपकर फरार हो गए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भंवर कुवा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला भंवर कुवा थाना क्षेत्र के चितावाद का है। जब फरियादी अपने दोस्त के साथ टहल रहे थे। तभी लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के मोबाइल जब्त किए हैं। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे के आदि हैं। इसी लत के कारण वह ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।
एसीपी ने दी ये जानकारी
एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने मामले में बताया कि आरोपियों ने घटना के वक्त खुद को पुलिस से छिपाने का प्रयास भी किया था। इसके लिए उन्होंने अपराध को अंजाम देते समय गाड़ी के नंबर प्लेट को अपने पैरों से छुपा लिया था, लेकिन उनकी मंशा कामयाब नहीं हो सकी और छानबीन के दौरान गाड़ी का नंबर सामने आ गया। टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान गोलू और लकी के रूप में की गई है, जो कि राजेंद्र नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1007957280″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

