इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस माफिया के गिरोह पर शिकंजा कसा

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस माफिया के गिरोह पर शिकंजा कसा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। खजराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत चरस का काला कारोबार करने वाले एक गिरोह पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने चरस खरीदी बिक्री करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के पास से 345 ग्राम चरस बरामद की है।

दरअसल, इन दिनों ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खजराना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर साईं कृपा कॉलोनी के सामने खाली पड़े मैदान में अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े 3 लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों के नाम इमरान अजीज, सादिक खान और जाकिर खान है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 345 ग्राम चरस जब्त हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य सरगना जाकिर खान है जो देवास का रहने वाला है और वो ही चरस की डिलीवरी देने इंदौर आया था। आरोपी इमरान अपने पैसेंजर ऑटो में सादिक को बिठाकर चरस की डिलीवरी लेने आया था लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एसपी विजय खत्री ने बताया कि सादिक नामक आरोपी बाहर से चरस लाकर इंदौर में युवक युवतियों को सप्लाई करता था। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लोगो के नाम के खुलासे भी किये है जिसके आधार पर पुलिस अब उन लोगो तक पहुंचने की कवायद में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews