मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला इंदौर पुलिस का डंडा, 79 बुलेट के बनाए चालान

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूरे शहर भर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। जिसमें 79 बुलेट के चालान बनाए गए हैं वहीं कई बुलेट ज़ब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
modified silencer

Indore News : मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाना महंगा पड़ सकता है। कहीं यह शौक उनकी जेब खाली न कर दे। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दो दिन पहले नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चार्ज लेने के बाद शहर भर के पुलिस थानों को और ट्रैफ़िक पुलिस को निर्देशित किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर कार्रवाई की जाए जिसके तहत पुलिस ने कई बुलेट चालकों के चालान बनाए तो कई बुलेट जप्त भी की है।

आपको बता दें कि इंदौर शहर में बुलेट वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर हुड़दंग मचाते हैं भीड़ भाड़ से मॉडिफाइड साइलेंसर से फटाके फोड़ते हैं जिससे ऐसा लगता है कि गोली चली है जिसके कारण कई बुजुर्ग महिलाएँ और बच्चे भयभीत हो जाते हैं यही नहीं कई बार तो आमजन हादसों का शिकार भी हो जाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1023672295″]

79 बुलेट के बनाए चालान

इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर नवागत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर भर की पुलिस को आदेश दिया कि जितने भी ऐसे बुलेट चालक है उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पूरे मामले में ट्रैफिक के एडिशनल DCP अरविंद तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कमिश्नर के आदेश पर पूरे शहर भर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। जिसमें 79 बुलेट के चालान बनाए गए हैं वहीं कई बुलेट ज़ब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1023672428″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews