
Indore News : इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पास से चोरी के फोन भी बरामद हुए है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों के अन्य थानों से रिकॉर्ड भी मंगवाई गई है।
पलासिया का मामला
दरअसल, मामला पलासिया का है, जहां असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद फरियादी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान यश और अवनीश के रुप में की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”907142516″]
अगर आप अपनी गाड़ी पर या गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे हैं तो आसपास पहले देख ले की कोई आपकी रेकी तो नहीं कर रहा है।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

