Indore News: जनसंवाद का मिला फायदा, पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आए दिन चोरी की वारदात की खबर सामने आ रही है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 7 मार्च को जिले के अन्नपूर्णा थाना इलाके की रहने वाली नैना नागपाल ने अपने घर हुई लाखों रुपए की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरो की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके एक ही दिन बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिल गई।

Indore

चोरी के सामान को किया बरामद

थाना क्षेत्र के क्रांति कृपलानी नगर में हुई चोरी की रिपोर्ट के बाद अन्नपूर्णा थाने की पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। वहीं टीम की मदद से आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को एक मदद मिली जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में आसानी हुई। दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जन संवाद का आयोजन इंदौर में किया गया था। जहां अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साथ मिलकर पुलिस की मदद और शहर से क्राइम को खत्म करने की बात कही गई थी। इसी जनसंवाद का फायदा मिला और सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर लिया। इससे पहले कि आरोपी सर्राफा में जाकर सोने-चांदी के जेवर बेच पाता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी से सामान को जब्त कर लिया। वहीं पकड़े गए आरोपी का नाम लकी उर्फ लाखन सिंधी होम्योपैथिक साल निवासी क्रांति करपालनी नगर बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”921175865″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews