Indore News: पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore Police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

एक लाख रुपए के सामान और ई-रिक्शा बरामद

पूरा मामला इंदौर जिले के राजेंद्र नगर पुलिस थाने की है। जहां चोरों ने एक ई- रिक्शा और किराने की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जिसका नतीजा ये निकला कि पुलिस ने चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास 1 लाख रुपए के सामान और चोरी हो चुकी ई-रिक्शा को भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

Indore

पुलिस त्वरित रुप से कर रही काम

गौरतलब है कि चोरी, नकबजनी और अन्य अवैध घटनाओं पर पूर्णता अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस इन दिनों काम कर रही है। वहीं इन घटनाओं में त्वरित मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में विवेचना शुरू करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेने का काम कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”931751367″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews