इंदौर की होनहार तनिष्का की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने पूछे कई सवाल, हौंसला बढ़ाया

इंदौर की होनहार तनिष्का की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने पूछे कई सवाल, हौंसला बढ़ाया

Tanishka met PM Modi : 11 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच चुकी इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान पीएम ने उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है , जिस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती है। इसपर प्रधानमंत्री उसका हौसला बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट विज़िट करने का सुझाव भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने तनिष्का से पूछा कि वह पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती है , जिसपर पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती है ताकि एक बेहतर जज साबित हो सकें। वहीं डिजिटल फील्ड के सवाल पर तनिष्का ने बतायाकि वो भारत के बड़े टेक्नॉलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी है। इस अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी मौजूत थे। पीएम ने सांसद से कहा कि वह इंदौर की इस होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें। तनिष्का की मां अनुभा अवस्थी भी उनके साथ थीं।

बता दें कि तनिष्का इंदौर की बेहद प्रतिभाशाली एवं होनहार बेटी है। कोरोना के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था लेकिन इसके बाद भी अपना हौसला नहीं हारा और फिलहाल वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है । वो सिर्फ 15 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट बन जाएंगी। प्रधानमंत्री से उनकी इस मुलाकात में सांसद शंकर लालवानी ने अहम भूमिका निभाई और उनका कहना है कि तनिष्का एक होनहार बेटी है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन करेगी। तनिष्का ने ही प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया और उन्हें ये मुलाकात का सुअवसर मिला। पीएम से मिलने के बाद तनिष्का बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए और प्रेरणा मिली है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews