MP Breaking News

इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर ठगी, प्लॉट दिखाकर 20 लाख ऐंठे, पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया केस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल फरियादी मंजू वर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्हें प्लॉट दिखाकर 20 लाख रुपये लिए गए लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही रजिस्ट्री हुई।
इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर ठगी, प्लॉट दिखाकर 20 लाख ऐंठे, पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया केस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल फरियादी मंजू वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया और उसके बदले करीब 20 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद न तो प्लॉट मिला और न ही उसकी रजिस्ट्री कराई गई।

वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। वहीं पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि जिस प्लॉट को फरियादी को दिखाया गया था वह प्लॉट वास्तव में आरोपियों के अधिकार या कब्जे में नहीं था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बावजूद प्लॉट दिखाकर उनसे रकम ली गई। रजिस्ट्री नहीं होने के बाद मंजू वर्मा ने एरोड्रम थाने में आवेदन दिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस यह भी जांच कर सकती है कि क्या इस तरह पहले भी आरोपियों ने अन्य लोगों से धोखाधड़ी की है? हालांकि मंजू वर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रजिस्ट्री नहीं कराई गई

दरअसल फरियादी मंजू वर्मा ने मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ कैसे धोखाधड़ी की गई। मंजू वर्मा को आरोपियों में जाल में फंसाया। उन्हें ब्रोकर बनकर एक प्लॉट दिखाया गया था और उसे बेचने के नामपर उनसे करीब 20 लाख रुपये लिए गए। हालांकि रकम लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मंजू वर्मा ने पुलिस का सहारा लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर ठगी, प्लॉट दिखाकर 20 लाख ऐंठे, पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया केस