Indore News: रंग पंचमी को दोपहर 2 बजे से और रविवार को दिन भर खुले रहेंगे रजिस्ट्रार ऑफिस

indore registrar office

Indore News: मध्य प्रदेश में अचल संपत्तियों के पंजीयन के लिए रंग पंचमी के अवसर पर भी दोपहर बाद सभी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। दरअसल, रंगपंचमी के उपलक्ष्य में कल प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में अवकाश है। लेकिन पंजीयन कार्यालय खुला रहेगा। इस दौरान संपत्तियों के पंजीयन के लिए स्लॉट बुक किया जाएगा।

वरिष्ठ जिला पंजीयक ने दी जानकारी

आगामी 1 अप्रैल से शुरु होने वाले नए वित्तिय वर्ष (2024-25) में अचल संपत्ति के मूल्यांकन की नई गाईड लाईन प्रभावशील होगी। वहीं वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया है कि आम नागरिकों को अचल सम्पत्ति के दस्तावेजों के पंजीयन कराने में सुविधा उपलब्ध कराने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए 30 मार्च 2024 को रंगपंचमी के अवसर पर दोपहर 2 बजे के बाद एवं 31 मार्च 2024 रविवार को पूरे कार्य दिवस पर समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। इसके अलावा रजिस्ट्रियों का कार्य भी सुचारू रूप से किया जाएगा।

बिजली बिल भुगतान केंद्र भी खुले रहेंगे

बीते दिन मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र द्वारा भी बिजली बिल भुगतान केंद्र के खुले रहने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान आखिरी तीन दिन 29, 30 और 31 मार्च 2024 को भुगतान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था। आपको बता दें अगर ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उस पर आदेशानुसार छूट भी प्रदान किया जाएगा।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews