स्कूल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, इंदौर पुलिस ने दर्ज किया मामला

बम से संबंधित आए हुए फोन कॉल को लेकर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
स्कूल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, इंदौर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन एक-से-बढ़कर एक घटनाएं सामने आती है। पुलिस द्वारा इसे रोकने के लिए लगातार अभियान भी चलाए जाते हैं, जिनमें उन्हें सफलता भी मिलती है, लेकिन इसकी बावजूद भी ऐसी वारदाते थम नहीं रही है। इसका ताजा मामला आज एक बार फिर से सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्कूल में मचा हड़कंप

दरअसल, आज सुबह स्कूल में पढ़ने वाले के एक बच्चे के पिता के पास फोन आया। इस दौरान दूसरे तरफ से यह कहा गया कि आपका बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, वहां बम लगाया गया है। जिससे वह घबरा गए और डायल 100 पर कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस खबर से पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा स्कूल की चेकिंग BDDS से कराई गई, जिसमें ऐसी कोई भी सामग्री नहीं मिली है।

डीसीपी ने कही ये बात

वहीं, डीसीपी विनोद मीणा ने मामले को लेकर कहा कि बम से संबंधित आए हुए फोन कॉल को लेकर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। साथ ही फोन कॉल की सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1007631266″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews