इंदौर ने पेश की मिसाल, अफगानिस्तान से आए परिवार की मदद, सांसद ने बढ़ाए हाथ

इंदौर ने पेश की मिसाल, अफगानिस्तान से आए परिवार की मदद, सांसद ने बढ़ाए हाथ

इंदौर, आकाश धोलपुरे। स्वच्छता में नम्बर 1 इंदौर ने एक बार फिर बड़ी मिसाल पेश की है। एक ओर जहां अफगानिस्तान से आये एक परिवार की इंदौर सांसद ने मदद  की, वहीं शहर में मुस्लिम महिलाओं और समाज द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘निधि निर्माण अभियान’ के तहत योगदान दिया गया।

अफगानिस्तान से आए परिवार का इंदौर में इलाज हुआ

लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज सांसद शंकर लालवानी ने अफगानिस्तान से आए परिवार की मदद करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। बता दें कि अफगानिस्तान की रहनी वाली सोहेला खालोज़ई को हार्ट में 90 प्रतिशत से ज्यादा ब्लॉकेज था और उनकी सर्जरी अफगानिस्तान में होना मुश्किल था। वहीं परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो कहीं और इलाज करवा सकें। ऐसे में खालोज़ई परिवार, इंदौर की सामजिक कार्यकर्ता अर्चना शर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से मिला। अर्चना शर्मा ने उन्हें इंदौर बुला लिया लेकिन उनके रहने और सर्जरी का पैसा जुटाना बड़ी चुनौती थी। जिसके बाद वे शंकर लालवानी से मिलीं तो सांसद ने तुरंत रहने के लिए अपना घर दे दिया और हरसंभव सहायता की।

सांसद शंकर लालवानी ने अफगानिस्तान से आए परिवार की मदद करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान करते हुए कहा कि मदद करना इंदौर का स्वभाव है। उन्होने कहा कि ‘सर्वे सन्तु निरामया’ हमारा दर्शन है। इस मौके पर अफगानी परिवार ने नम आंखों से सांसद शंकर लालवानी को धन्यवाद दिया।

मुस्लिम समाज ने राममंदिर निर्माण के लिये दी सहायता राशि

इधर, सांसद शंकर लालवानी के आवास पर राम मंदिर निर्माण के लिए सामाजिक समरसता की एक अनोखी तस्वीर सामने आई। इंदौर के मुस्लिम बहुल इलाके खजराना में रहने वाले मुस्लिम समाज ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11,000 रु की राशि सांसद शंकर लालवानी को सौंपी। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीय मिलकर अयोध्या में भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाएंगे। इसके लिए पूरे देश से श्रद्धा निधि एकत्रित की जा रही है। स्वच्छता में नम्बर 1 इंदौर ने इस तरह ये भी साबित कर दिया कि वो दूसरों की मदद और साम्प्रदायिक सौहार्द के मामले में भी नंबर 1 है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews