Indore, हेल्थ और हैप्पीनेस में भी हो नम्बर 1 – श्री श्री रविशंकर

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के एक दिन पहले इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से वर्चुअल मीट (virtual meet) के दौरान चर्चा की। इंदौर स्थित अपने निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सांसद शंकर लालवानी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को इंदौर के बारे में बताया। सांसद लालवानी ने इस दौरान कहा कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस है ऐसे में आप ध्यान योग के लिए शहरवासियों को प्रेरणा दे। तब श्री श्री ने कहा कि शहर जिस तरह से स्वच्छता (cleanliness) में नम्बर 1 आया है वैसे ही स्वास्थ्य (health) और हैप्पीनेस (happiness) में भी नंबर 1 रहे।

यह भी पढ़ें… MP Board: इस फार्मूले से तय होंगे 12वीं के रिजल्ट! तैयारी पूरी

वहीं सांसद शंकर लालवानी ने आध्यात्मिक गुरु को बताया कि कल से ही इंदौर वैक्सीनेशन के महा अभियान में शामिल होकर एक सप्ताह में 8 लाख लोगों के वैक्सिनेट करने का लक्ष्य पूरा करेगा। वहीं मीडिया से बात कर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पहले दिन 2 लाख लोगों के वैक्सिनेशन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्री श्री रविशंकर जी को हमने निमंत्रण दिया था कि योग दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर की जनता को आप आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे।

यह भी पढ़ें… MP News : वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारी पूरी, 7000 सेंटर्स पर लगेगी वैक्सीन

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान पर विश्व योग दिवस पर सब मिलकर योग करेंगे। वहीं श्री श्री ने हेल्थ और हैप्पीनेस में भी इंदौर नम्बर 1 रहे इसके लिए भी उन्होंने टिप्स दिए। वैक्सिनेशन में भी इंदौर में नम्बर 1 रहे इस बात की शुभकामनाएं श्री श्री ने दी है। वहीं उन्होंने लोगो से आह्वान किया है कि वैक्सिनेशन को लेकर किसी बात का भ्रम न रखे सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। जिसके बाद हमने उन्हें आश्वास्त किया है कि इंदौर में कल 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी साथ ही शहर ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सिनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

फिलहाल, इंदौर में वैक्सीन को लेकर गम्भीर सरकार और प्रशासन अब आध्यात्मिक गुरुओं की सहायता ले रही ताकि वैक्सिनेशन का लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”565202189″]

[dgv_vimeo_video id=”565202530″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews