Indore: खुली खिड़की का फायदा उठाकर चोर ले भागे 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) में अलसुबह चोरी (theft) की वारदात सामने आई है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना की दूसरी लहर का संकट जैसे जैसे टल रहा है वैसे वैसे आपराधिक वारदातो में भी तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, चोरों ने अलसुबह ही एक घर को निशाना बनाया और मौका पाकर घर में रखे 4 मोबाइल (mobile) और करीब 10 हजार रुपये की राशि पर हाथ साफ कर दिए।

यह भी पढ़ें… Muraina: आज भी जन्म के पहले मारी जाती है लड़कियां, कलेक्टर का खुलासा, कार्रवाई के निर्देश

घटना इन्दौर के आजादनगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर की है। जहां गर्मी अधिक होने के कारण घर की खिड़की खुली रखी गई और इसी बात का फायदा चोरो ने उठा लिया। चोरी की घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है और अब इन्हीं फुटेज और मोबाइल के IMEI नम्बर के आधार पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें… MP Weather: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

बता दें कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में मदीना नगर स्थित हारून कमेटी हॉल में गुरुवार सुबह 6 बजे तीन लड़के चोरी की नीयत से घुसे थे जहां कमेटी हॉल में कुछ लोग किराए से रहते हैं। बदमाश खुली खिड़की देख कर उनके मोबाइल निकाल ले गए। इसके बाद फरियादी रजाउल्ला खान सहित अन्य लोगों ने आजाद नगर थाने में शिकायत की है। आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत और तथ्यों के आधार पर पुलिस बदमाशो की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews