Indore: युवती के साथ कार में हुई छेड़छाड़, वीडियो को बताया पुराना, मदद करने आए पत्रकार को जड़ा थप्पड़

Indore: युवती के साथ कार में हुई छेड़छाड़, वीडियो को बताया पुराना, मदद करने आए पत्रकार को जड़ा थप्पड़

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में चलती कार में युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की की पहचान कर उससे इस मामले में पूछताछ की है। लड़की का कहना है कि यह वीडियो पुराना है और उसके साथ कोई भी गलत काम नहीं किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते समय वहां मौजूद पत्रकारों में से एक को युवती ने थप्पड़ भी मार दिया जिसका वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के एक पॉश इलाके में कार में युवती के साथ जबरदस्ती की जाने की कोशिश की जा रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में लड़की जोर जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही थी और कार में बैठा शख्स उसका हाथ पकड़ कर खींच रहा था। इसके बाद लड़की चिल्लाते हुए कार से बाहर निकली थी। वहां से गुजर रहे दो लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर गाड़ी का नंबर भी नोट कर लिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

[dgv_vimeo_video id=”767614394″]

Must Read- KGF 2 का गाना इस्तेमाल करना कांग्रेस को पड़ा भारी, Rahul Gandhi सहित 2 नेताओं पर केस दर्ज

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की और युवती को थाने में बुलाया। इस बारे में युवती ने बताया कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है और वह कोई भी शिकायत नहीं करना चाहती है। बाहर खड़ी मीडिया ने जब युवती से बात करने की कोशिश की तो उसने मना करते हुए एक पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया और वहां से दौड़ लगा दी।

[dgv_vimeo_video id=”767614578″]

इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की से पूछताछ कर ली गई है और उसका कहना है कि यह वीडियो मार्च का है। उसने पुलिस को बताया है कि वह कार में अपने भाई के साथ थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। उसने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया है। लड़की का कहना है कि जिन लोगों ने यह वीडियो वायरल किया है उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews