Indore: सांसद को आया इस बात पर गुस्सा, प्रभारी मंत्री के सामने लगाई अधिकारियों को फटकार, देखें Video

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। आमतौर पर शांत रहकर चेहरे पर मुस्कान रखने वाले इंदौर सांसद (indore mp) शंकर लालवानी (shankar lalwani) को आज अचानक इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बैठक में अधिकारियों को प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi silawat) के सामने जमकर फटकार लगा दी जिसका वीडियो video) अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

यह भी पढ़ें… ब्लैकमेल कर युवक बनना चाहता था करोड़पति, ‘हर्षद मेहता’ वेब सीरीज देखकर आया था आईडिया

दरअसल, इंदौर में बंगाली चौराहा फ्लाइ ओवरब्रिज के साथ ही बीआरटीएस पर प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज की डिजाइन का मामला भी विवादों में आ गया है। बुधवार को प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में आयोजित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक में सांसद शंकर लालवानी भड़क गए। एलिवेटेड ब्रिज की डिजाइन बदले जाने पर शंकर लालवानी ने अधिकारियों को खूब खरी – खोटी सुनाई ।इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के यह तेवर देखकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हैरान रह गए। इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने बीआरटीएस पर प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के डिजाइन बदल दिए जाने पर भी गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने बैठक में ही अधिकारियों को खरी खोटी सुना दी।

यह भी पढ़ें… Indore news: मोबाइल पर गेम खेल रही थी मासूम, सांप ने काटा फिर हुआ ये

बैठक के बाद शंकर लालवानी ने मीडिया से चर्चा में भी बताया कि आखिर उन्हें क्यों गुस्सा आ गया। आम तौर पर सांसद शंकर लालवानी इस तरह से सार्वजनिक तरीके से अपने आक्रोश का इजहार नहीं करते है लेकिन जब बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर सांसद भड़क गए तो प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित सभी लोग हैरान रह गए।

[dgv_vimeo_video id=”563627680″]

[dgv_vimeo_video id=”563627922″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews