ससुर को नकली पिस्टल चमकाना दामाद को पड़ा भारी- पुलिस ने की फिर जमकर खातिरदारी

बेटी को मायके न भेजने से विवाद शुरू हुआ था और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
ससुर को नकली पिस्टल चमकाना दामाद को पड़ा भारी- पुलिस ने की फिर जमकर खातिरदारी

INDORE NEWS : इंदौर में दामाद को ससुर को लाइटर वाली नकली पिस्टल चमकाना भारी पड़ गया, मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर पुलिस ने दामाद को सबक सिखाया, दरअसल दोनों परिवारों में विवाद बहु को ससुराल न भेजने पर शुरू हुआ था।

मामलें ने पकड़ा तूल 

बताया जा रहा है कि सिल्वर कॉलोनी एवं मजेस्टिक कॉलोनी के रहने वाले निसार एवं हामिद, जो कि दोनों आपस में समाधि है इन दोनों में विवाद हो गया, विवाद की वजह थी की निसार की बेटी को मायके जाने नहीं दिया जा रहा था, इसी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा, इसी दौरान निसार के दामाद जुनैद ने पिस्टल निकाली और ससुर पर तान दी, जिससे अफरा तफरी मच गई, इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची, थाने में जब जुनैद से पूछताछ की गई तो पता चला पिस्टल नकली लाइटर था।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज 

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने दामाद से लाइटर पिस्टल भी जब्त कर ली है।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews