इंदौर: वेलेंटाइन डे पर हुआ था हंगामा, अब मच रहा है इस मामले पर बवाल

इंदौर: वेलेंटाइन डे पर हुआ था हंगामा, अब मच रहा है इस मामले पर बवाल

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा मामला आया है।  जहां कृष्णा और करिश्मा ने ऐसा धमाल मचाया कि अब इस मुद्दे को लेकर  बवाल मच गया है। दरअसल, कृष्णा और करिश्मा ने मिलकर सीमा को मुश्किल में डाल दिया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा और करिश्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के बावजूद सही  कार्रवाई न होने पर आज पीड़िता पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची।

यह भी पढ़े… MP Weather: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में लू की चेतावनी, जानिए पूरे हफ्ते का हाल

यह घटना 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे की है , जब इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली सीमा जयसवाल ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 14 फरवरी को एक दंपत्ति ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ अभद्रता भी की।
सीमा के मुताबिक  14 फरवरी के एक दिन पहले कृष्णपाल चौहान और उसकी पत्नि करिश्मा ओमेक्स सिटी छोड़कर दूसरी जगह रहने चले गए थे और 14 फरवरी की रात को पति कृष्णपाल और पत्नि करिश्मा उसकी बिल्डिंग में पहुंचे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।  इतना ही नही पीड़िता सीमा ने बताया कि कृष्णपाल को गलत तरीके से उसको छुआ जिसके चलते वो आहत है।

हालांकि, घटना के बाद पीड़िता ने लसूड़िया पुलिस को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई मुक़्क़म्मल कार्रवाई नही की। जिसके बाद आज वो जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची है। पीड़िता सीमा के अनुसार लसूड़िया पुलिस को उसने सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराए, लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष का ही साथ दिया। पीड़िता के मुताबिक वो अब पति और पत्नि पर सख्त कार्रवाई चाहती है।

वही इस मामले की जांच अधिकारी कलेर डामोर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 65 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच हर एक तथ्य को ध्यान में रखकर कर रही है।
अब इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात ये है कि, इंदोर में कमिश्नर प्रणाली लागू है।  बावजूद इसके घटना के महीने बाद तक कोई बड़ी कार्रवाई न होना, महिला अपराधों को लेकर सवाल उठाने के लिए काफी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews