Indore: जिले में बिगड़ रहे हालात, 51 फिर कोरोना पॉजिटिव, यूक्रेन से 101 यात्री पहुंचे

Indore: जिले में बिगड़ रहे हालात, 51 फिर कोरोना पॉजिटिव, यूक्रेन से 101 यात्री पहुंचे

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर (indore) में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार रात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 51 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसके बाद इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 5403 तक पहुंच गया है वही वर्तमान में 1102 एक्टिव केस है जिनका उपचार कोविड अस्पतालो में जारी है। हालांकि इंदौर के लिए राहत की बात ये है 5 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीजो में से अब तक 4028 मरीज कोरोना से जंग में स्वस्थ होकर घर लौट चुके है और अब 1102 मरीजो का ईलाज चल रहा है।

हालांकि इस बीच इंदौरवासियों को ये नही भूलना चाहिए कि बीते 7 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े है जो न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के चिंता का सबव है बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए भी। ये ही वजह है कि बीते 2 दिनों में इंदौर कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए बैठकों का दौरा जारी रहा और कई प्रतिबंध भी प्रशासन ने लगाए है। फिलहाल, इंदौर में प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये गए है और अब हर शहरवासी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वो कोरोना के प्रति और भी ज्यादा सतर्क हो जाये। मास्क का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सेनेटाइजर का उपयोग भी करे ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।

* यूक्रेन से 101 यात्री इंदौर पहुंचे किसी में भी कोरोना लक्षण नही*

कोरोना संकटकाल में विदेशों में फंसे भारतीयों को वन्दे भारत मिशन के तहत प्रदेश में लाने का सिलसिला जारी है। इंदौर में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनिट पर वन्दे भारत मिशन के तहत यूक्रेन से 101 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पर उतरी। सभी यात्रियों के प्राम्भिक जांच की गई इनमें से किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नही पाए गए। इन यात्रियों में 20 यात्री इंदौर के है जिन्हें होटल बी टाऊन में इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews