
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक युवती के साथ तीन युवतियों द्वारा पिटाई के वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया था इस मामलें के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस ने पिटाई करने वाली तीन युवतियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, गौरतलब है कि एलआईजी चौराहे पर एक युवती की बेरहमी से पिटाई करने का यह वीडियो सामने आया है, वही पुलिस ने तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो युवकों के नाम पर सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें…. Royal Enfield ने हटाया नई 650cc क्रूजर बाइक से पर्दा, देखें यहाँ
गिरफ्तार युवतियों के नाम मेघा मालवीय, पूनम अहिरवार और टीना सोनी है। घटना शनिवार रात डेढ़ बजे एलआईजी चौराहे पर हुई थी। तीनों आरोपी युवतियों ने एक युवती को सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा। आरोपी युवतियों ने पीड़िता के पेट, मुंह और पीठ पर लातें बरसाईं। एक युवती ने पीड़िता का मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था। बुरी तरह पिटाई कर रही इन तीनों युवतियों ने अकेली लड़की की इस कदर पिटाई की वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, उसके बावजूद लड़कियां उसकी पिटाई करती रही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार नेहरू नगर में रहने वाली प्रिया वर्मा एलाईजी चौराहे के एक रेस्टोरेंट में चाय पीने आई थी। वहां पर मेघा, पूनम और टीना पहले से खड़ी थी। प्रिया रीगल तिराहे के पास एक कंपनी में जॉब करती है। चारों के बीच एक-दूसरे को घूरने की बात पर बहस हो गई। कुछ देर बाद तीनों युवतियां प्रिया पर टूट पड़ी और लात-घूसों से पिटाई कर दी।
