MP Breaking News

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग करने पर 3 लोगों पर दर्ज हुई FIR, वन-वे और रेड सिग्नल तोड़ने वालों पर भी केस

इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात प्रबंधन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल 3 सितंबर को खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर यातायात बाधित करने वाले तीन चालकों के खिलाफ तीन अलग-अलग FIR दर्ज कराई गई है।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग करने पर 3 लोगों पर दर्ज हुई FIR, वन-वे और रेड सिग्नल तोड़ने वालों पर भी केस

इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल 3 सितंबर को शहर के अलग-अलग चौराहों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और ट्रैफिक बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ तीन FIR दर्ज कराई गईं। पुलिस का कहना है कि ऐसी लापरवाही न सिर्फ चालक की जान के लिए खतरा बनती है बल्कि दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं को भी दुर्घटना के जोखिम में डालती है।

बता दें कि कार्रवाई के दौरान कालानी नगर और विजयनगर चौराहे पर नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ संबंधित थानों में अपराध दर्ज कराया गया है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की भी अपील की है।

कालानी नगर चौराहे पर वन-वे में घुसने वालों पर FIR

वहीं यातायात पुलिस के मुताबिक कालानी नगर चौराहे पर कुछ वाहन चालक वन-वे में घुस गए और उन्होंने अपने वाहन चालू हालत में खतरनाक स्थिति में खड़े कर दिए। इससे सामने से आने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। मामले में पुलिस ने दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पंकज ठाकुर और ऋषि यादव के खिलाफ थाना एरोड्रम में अपराध दर्ज कराया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने गलत दिशा में वाहन चलाकर और सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित किया। पुलिस के अनुसार ऐसी स्थिति में सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी वजह से दोनों मामलों में सीधे FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

विजयनगर चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान ट्रैफिक रोकने पर केस

वहीं इसी दिन शाम करीब 4:50 बजे विजयनगर चौराहे पर भी एक और मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार स्कूटी क्रमांक MP09 DS 0608 का चालक श्रेयांश दुबे रेड सिग्नल के दौरान सामने से आ रहे वाहनों के बीच अपनी स्कूटी खतरनाक स्थिति में खड़ी कर ट्रैफिक बाधित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि चालक की इस लापरवाही से दूसरे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की स्थिति बन रही थी। इसके बाद विजयनगर थाने में उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज कराया गया। यातायात प्रबंधन पुलिस ने बताया कि शहर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शकील अंसारी, इंदौर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग करने पर 3 लोगों पर दर्ज हुई FIR, वन-वे और रेड सिग्नल तोड़ने वालों पर भी केस