इंदौर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, ट्रांसपोर्टरों के लिए की आर्थिक पैकेज की मांग

इंदौर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, ट्रांसपोर्टरों के लिए की आर्थिक पैकेज की मांग

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। देश के साथ इंदौर में भी कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते विभिन्न राज्यों (states) में आंशिक लॉकडाउन (partial lockdown) और कोरोना कर्फ्यू जारी है। ऐसे में परिवहन विभाग (transport department) सबसे ज़्यादा नुकसान (loss) झेलने को मजबूर है। इसी सिलसिले में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की सदस्य इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स ऐंड ट्रांसपोर्ट असोसिएशन कम्पनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) के नाम एक पत्र लिखा है। इसमे उन्होंने लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्टरों की हालत खस्ता होने की बात कही साथ ही आर्थिक सहायता (monetary help) की मदद भी मांगी।

यह भी पढ़ें… सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल, कहा- पश्चिम बंगाल में ताड़का की सरकार

इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स ऐंड ट्रांसपोर्ट असोसिएशन कम्पनी ने प्रधानमंत्री के नाम लिखे इस पत्र में लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्टरों को होने वाले नुकसान का कच्चा-चिट्ठा दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन का सीधा असर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर पड़ रहा है। वाहन मालिकों का व्यापार 60% से 70% तक घट गया है। इससे इन व्यापरियों के व्यापार में घाटा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा कि ट्रक चालक परिवहन करते हुए कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं अतः उनका वैक्सीनेशन होना अति आवयश्क है। यदि ऐसा नहीं होता है तो परिवहन पूरी तरह से ठप हो जाएगा और फिर देश में कालाबाजारी और महंगाई बढ़ेगी।

इंदौर, ट्रांसपोर्ट

यह भी पढ़ें… राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजीत सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

ये निवेदन करते हुए इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स ऐंड ट्रांसपोर्ट असोसिएशन कंपनी ने प्रधानमंत्री से ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों को आर्थिक पैकेज देने की बात लिखी। इस निवेदन पत्र के प्रतिलिपि सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी, वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, शक्तिकांत दास और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान को भेजी गयी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews