मतदान समाप्ति के बाद इंदौर के वार्ड 22 में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

mp nagriy nikaay chunav

इंदौर, आकाश धौलपुरे। निगम चुनाव में मतदान के दिन विधानसभा क्रमांक 2 के वार्ड 22 में जमकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। दरअसल, मतदान नही करनें देने को लेकर वार्ड में शुरू हुआ विवाद शाम तक धरने तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो इसे लेकर पुलिस ने वार्ड 22 के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया को हीरा नगर थाने के बिठाकर रखा गया था वही 1 घण्टे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके पहले कुछ महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था बीजेपी पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…इस सब्जी के जूस को पीने से शरीर में होते है ये गजब फायदे, मिनटों में कंट्रोल होता है Uric Acid, ऐसे बनाए

वही पूरा विवाद उस वक्त बढ़ गया जब मतदान समाप्ति के बाद बीजेपी प्रत्याशी अपनी कार में सवार होकर जाने लगे तो कुछ महिलाओं ने उन्हें चप्पल दिखाई। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और राजू भदौरिया के समर्थकों ने चंदू शिंदे के खिलाफ नारेबाजी की थी तब मामला और गरमा गया। कांग्रेस के समर्थकों का आरोप है कि चंदू शिंदे के ही कहने पर राजू भदौरिया को पुलिस ने एक घण्टे तक थाने में बिठाया था। इसके बाद बीजेपी व कांग्रेस हीरा नगर थाने के पास एकत्रित होकर आमने – सामने हो गए। इधर, भीड़ के बढ़ने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, दोनों ही पार्टीयों के समर्थक आमने सामने धरने पर बैठ गए है।

[dgv_vimeo_video id=”727375276″]

यह भी पढ़े…मंत्री सकलेचा का जावद दौरा अधूरा, बैठक छोड़कर भोपाल रवाना

[dgv_vimeo_video id=”727375945″]

इधर, पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लोग अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया है वही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। बताया ये भी जा रहा जिस स्थान पर आमने सामने की स्थिति बनी हुई है वो स्थान है जहां से करीब 4 वार्डो की सीमा लगती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन, दोनों ही दलों के नेताओ को समझाइश देने की कोशिश कर रही है। इधर, विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”727375431″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews