Indore News : महिला ने इस IAS अफसर पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

IAS transfer

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Urban Administration and Development Department) भोपाल (Bhopal) में पदस्थ IAS ऑफिसर को इंदौर (Indore) की एक महिला दस्तावेजों के आधार पर अपना पति बता रही है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर इंदौर के लसूड़िया थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े… IAS : मप्र के इन दो आईएएस अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, IAS अधिकारी ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमे उन्होंने बताया कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने कई दस्तावेजो में IAS ऑफिसर का नाम पति के रूप दर्ज कराया है और मतदाता परिचय पत्र और पासपोर्ट (Voter’s Identity Card And Passport) सहित अन्य दस्तावेजो पर ये कारनामा किया है।वही महिला ने नवंबर 2016 में अफसर पर शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया है। फिलहाल, इंदौर पुलिस (Indore Police) इस मामले की बारीकी से पड़ताल में जुटी हुई है।

दरअसल, घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है बता दे लसूड़िया पुलिस के अनुसार अधिकारी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है  आरोपी महिला एलआईसी एजेंट है। IAS अफसर ने पुलिस को बताया कि महिला उनसे एलआईसी एजेंट के रूप में ही मिली थी। उनके एलआईसी (LIC) के नाम पर दस्तावेज ले लिए थे।

यह भी पढ़े.. UPSC : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

महिला ने बाद में धोखाधड़ी करते हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और वोटर आईडी में मेरा नाम अपने पति के रूप में दर्ज करवा दिया। महिला अब पासपोर्ट भी बनवाने की तैयारी में थी, पासपोर्ट में भी वह सब को अपना पति बताते हुए विभाग में आवेदन दे चुकी थी। इस हाईप्रोफाइल मामले के पुलिस के सामने आने के बाद तो पुुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज (FIR) किया है और आरोपो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews