
Indore News : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले इंदौर प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन फॉर्म वापस लेने और बीजेपी में शामिल होने के बाद सियासत में मानो भूचाल आ गया हो। जिसके बाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अन्य महिला नेत्रियों ने पत्रकार चौराहे पर अक्षय कांति बम का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पहले नोटों की बनी माला भी पुतले को पहनाई और कई तरह के आरोप भी बीजेपी पर लगाए।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इंदौर कांग्रेस की और से लोकसभा के प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा देखा जा रहा है। अक्षय कांति बम के नाम वापस ले लेने के बाद शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीला मिमरोट भाटिया और साथी महिला नेत्रियों ने पत्रकार चौराहे पर एक पटल पर अक्षय कांति बम का फोटो लगाकर उसे नोटों की माला पहनाई, फिर आग के हवाले कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”940816368″]
मीडिया से बात करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कई आरोप भाजपा पर भी लगाए और अक्षय कांति बम पर भी जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए एक और महिला नेत्री ने जलाए गए पुतले को लेकर कहा कि हमने अक्षय का अंतिम संस्कार कर दिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”940816537″]
