Indore News: महिला की हत्या, करीबियों पर शक की सुई

Indore News: महिला की हत्या, करीबियों पर शक की सुई

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ है। उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही Indore पुलिस वारदात के इलाके पर पहुंची। महिला की लाश कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचौली हप्सी ब्रिज के पास सुनसान इलाके में प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान नही हो पाई थी तो पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद ली और फल स्वरुप महिला की पहचान आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर में रहने वाली 50 वर्षीय भगवतीबाई के रूप में हुई।

यहां भी देखें- Indore News: नकली आईपीएस अधिकारी के मददगार गिरफ्तार

मृत महिला की पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर मृत महिला के बेटे ने पहुंचकर पुलिस की शिनाख्त पर हामी भरी। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर फंदे और गाल पर चाकू के वार के निशान, महिला की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं।

यहां भी देखें- Indore : एसोसिएशन की बड़ी बैठक आज, कहा- नहीं हुआ इनका तबादला तो करेंगे काम बंद

भगवती बाई इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी, जो मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाली है। वो पिछले ढाई माह से अपने परिवार से अलग विराट नगर में निवास करने लगीं थीं। जानकारी है कि मकान मालिक द्वारा मकान खाली करने का दबाव के चलते उसका मकान मालिक से विवाद चल रहा था। मृतक भगवतीबाई मेवाड़े के बेटे पंकज मेवाड़े ने बताया कि उनकी माँ जिस घर मे किराये से रहती थी वहां के मकान मालिक का नाम संतोष चांदोरे है। मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस के आला अधिकारी राजेश रघुवंशी ने बताया कि महिला की तस्दीक की जा चुकी है और हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हर नजरिए से मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक और परिवार के निजी परिजनों से पूछताछ जारी है।

यहां भी देखें- Indore news : शादी समारोह में हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews