इंदौर-पब में युवतियों ने युवकों को जमकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने लड़कों को बचाया

इंदौर-पब में युवतियों ने युवकों को जमकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने लड़कों को बचाया

Indore -Girls Beat Up Boys in Pub : इंदौर में नशे में धुत युवतियों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी, दरअसल युवकों ने मस्ती कर रही युवतियों को कमेन्ट कर दिया था जिससे नाराज युवतियों ने युवकों  को खासा सबक सिखाया, हालत यह थी कि लड़कियों के गुस्से से युवकों को बचाने लोगों को और लिफ्ट कर्मियों के साथ ही पब में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को आगे आना पड़ा। घटना शहर के विजय नगर स्थित एक पब की है। बताया जा रहा है कि  मॉल में नशे में धुत कुछ युवतियां एक दूसरे पर बलून फेंककर मस्ती कर रहीं थी। उनके पास खड़े कुछ लडक़ों ने उन्हें छेड़ दिया और आपत्तिजनक शब्द कहे। इस पर उन युवतियों ने युवकों की पिटाई कर दी।

वीडियो वायरल 

घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है, हालांकि घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है। विजय नगर थाना क्षेत्र के इस मॉल में स्थित पब में यह विवाद हुआ है। युवकों द्वारा छेडऩे पर युवतियों ने पहले तो उन्हे समझाने की कोशिश की लेकिन उसके बावजूद लड़कों ने उन्हे छेड़ना बंद नहीं किया तो युवतियों ने फिर उनकी धुनाई शुरू कर दी। पब के बाहर हुए इस हंगामे की वजह से सुरक्षाकर्मी तुरंत आ गए लेकिन वे भी लड़कियों को रोक नहीं सके। इसके बाद लिफ्टकर्मियों के साथ ही पब में मौजूद लोगों ने ब लड़कियों KO संभालने की कोशिश की लेकिन लड़कियों का गुस्सा कोई काबू नहीं कर सका।

जमकर पीटा युवतियों ने 

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवतियों ने युवकों की चप्पल से खूब पिटाई की और उन्हें खूब गालियां भी बकी। सुरक्षाकर्मी युवकों को जैसे तैसे लिफ्ट तक ले गए लेकिन उसके बावजूद भी लड़कियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आसपास के कई लोगों ने युवकों और युवतियों को संभाला तक जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews