Indore News : युवक से मारपीट के बाद बनाया बंधक, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में युवाओ (youth) में सब्र और पुलिस(Indore Police) खौफ कम हो गया और इसी का परिणाम है कि कई ऐसे मामले सामने जो किसी का भी दिल दहला दे। ताजा मामला इंदौर (Indore) के चन्दन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर का है। जहां एक युवक की अंधाधुंध पिटाई अन्य युवको ने कर दी और फिर उसे बन्धक बनाने के इरादे से मौके से ले गए। अब युवक के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो (VIDEO VIRAL) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. Indore News : मैराथन में कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई महिला सुरक्षा की शपथ

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले तो बुरी तरह पीटा और उसके बाद विजय नगर थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रख कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। यही से पिटाई के साथ मारपीट कर उसे बाद में आरोपी सिरपुर तालाब ले गए। जिस युवक के साथ लात घूंसों और बैल्ट से मारपीट की गई उसका नाम इंदौर(Indore) निवासी नितेश भाटिया है।

यह भी पढ़े.. MP News : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत- अब पेंशन प्रकरण होंगे ऑनलाइन तैयार

दरअसल, नितेश भाटिया ने आरोपियों से पैसे (Money) उधार ले रखे थे जिसको लेकर ये पूरा विवाद सामने आया है। वीडियो वायरल(video Viral) होने के बाद और पीड़ित नितेश द्वारा विजय नगर थाना पुलिस(Indore Police) को शिकायत की। जिसके पुलिस ने दो आरोपी प्रिंस और वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी कुक्कू और एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews