इंदौर जू प्रबंधन ने ठंड में पशु-पक्षियों के लिए की विशेष व्यवस्था, पिंजरों में हीटर के साथ किए अन्य इंतजाम

Indore news

Indore News: मध्य प्रदेश में मावठा गिरने के बाद से मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में ठंड के लहर की शुरूआत हो गई है। वहीं इंदौर जिले के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। जिसके चलते इंदौर जू प्रबंधन द्वारा जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए कई ठंड से बचाव का खासा इंतजाम किया जा रहा है।

पिंजरों में लगाए जा रहे हीटर

मध्य प्रदेश में ठंड से बचने के लिए जहां लोग स्वेटर, मफलर और अन्य चीजों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं इंदौर जू प्रबंधन ने भी पशु पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्रबंधन द्वारा पशु-पक्षियों के पिंजरे में नेट डाल दी गई है, जिससे कि सर्द हवा उन तक ना पहुंचे। वहीं कुछ पिंजरों में हीटर भी लगा दिया गया है। साथ ही जानवरों को गर्माहट देने के लिए सूखी घास भी पिजरों में डाल दी गई है। जिससे लगातार गर्माहट मिलती रहे और किसी भी प्रकार से पशु-पक्षियों को सर्द हवा से परेशानी का सामना ना करना पड़े। खास करके जमींन में रेंगने वाले जानवरो के लिए हीटर लगाए गए है। इसके साथ ही गर्माहट के लिए लकड़ी के बॉक्स लगाए गए हैं। जिसके अंदर बल्ब लगा हुआ है। जिसपर बैठ के ठंड से बचा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”889881789″]

[dgv_vimeo_video id=”889882010″]

[dgv_vimeo_video id=”889882136″]

[dgv_vimeo_video id=”889882327″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews