Indore News: जू प्रबंधन ने वन्य जीवों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए किए खास इंतजाम, पढ़ें पूरी खबर

गर्मी के चलते जू में मौजूद बेजुबान प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चिड़ियाघर के कई बाड़ों में प्रबंधन द्वारा कूलर की व्यवस्था की गई है तो वहीं परिंदों के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं।
Indore Zoo

Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंसान जहां धूप से बचाव और खुद को गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर और शीतल पेय का सहारा ले रहा है तो वहीं इंदौर जू में पक्षियों और प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन द्वारा खासा इंताजाम किया जा रहा है।

हर जीवों के लिए किए जा रहे खास इंतजाम

गर्मी के चलते जू में मौजूद बेजुबान प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चिड़ियाघर के कई बाड़ों में प्रबंधन द्वारा कूलर की व्यवस्था की गई है तो वहीं परिंदों के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं। परिंदों को ग्लूकोस और अन्य लिक्विड जिससे शरीर में पानी की पूर्ति बनी रहे जैसे फ्रूट्स आदि खिलाया जा रहा है। जू प्रबंधन का भीषण गर्मी से बचाव के लिए जू में मौजूद सभी तरह के जानवरों को हर एक बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि तेज पड़ रही गर्मी के चलते रूम में मौजूद पानी के फव्वारों को भी चालू किया गया है इसके आसपास दर्शकों को भी देखा जा सकता है।

वन्य प्राणियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने में जुटा जू प्रबंधन

बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों को बेचैन कर दिया है। बढ़ता तापमान और चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिए भी यह मौसम काफी परेशानी भरा साबित हो रहा है। लेकिन जू प्रशासन इन प्राणियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने में जूट गया है। यहाँ जंगल का राजा कहलाने वाला शेर, जहाँ स्वीमिंग पूल में अटखेलियाँ कर रहा है। वहीं भालू के लिए भी कूलर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य प्राणियों के बाड़े में लगातार पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। इसके साथ ही यहाँ आने वाले दर्शकों के लिए भी फव्वारे शुरू कर दिए गए है।

जू प्रभारी ने कही यह बात

जू प्रभारी डॉक्टर डॉक्टर उत्तम यादव के मुताबिक़ चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। भीषण गर्मी चिंता का विषय है लेकिन यहाँ पर्याप्त बंदोबस्त किये गए हैं। वहीं सभी प्राणियों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही इनके खान-पान का भी पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”937390738″]

[dgv_vimeo_video id=”937391271″]

[dgv_vimeo_video id=”937391448″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews