इंदौरवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, जल्द ही इस रुट तक के लिए मिलेगी सीधी रेल सेवा

mp rail news

इंदौर।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच इंदौर शहर के लोगों को रेलवे बोर्ड(railway board) ने एक बड़ी सौगात दी है। जहाँ जल्दी ही शहर के लोगों को प्रयागराज(prayagraj) तक की यात्रा के लिए एक नई ट्रेन(train) मिल सकती है। रेलवे बोर्ड ने इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस(indore-khajuraho express) ट्रेन को विस्तारित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब ये ट्रेन महू से चलकर खजुराहो के रस्ते प्रयागराज तक जाएगी। जिससे अब इंदौर के लोगों को चित्रकूट(chitrakoot) तक के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।

दरअसल रेलवे ने इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार दोनों दिशाओं में करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब यह ट्रेन इंदौर के बजाय महू से चलेगी और खजुराहो के बजाय प्रयागराज तक जाएगी। बता दें कि रेलवे बोर्ड की टाइम टेबल(time table) कमेटी ने इस ट्रेन के विस्तार की मंजूरी पहले ही दे दी थी लेकिन कोरोना संक्रमण(corona infection) के कारण इसको अमल में नहीं लाया जा सका था। अब जब भी ट्रेन का विस्तार होगा। तब से उसे नए नंबर से चलाया जाएगा। रेलवे आगामी दिनों में महू से प्रयागराज जाने ट्रेन का संचालन शुरू कर सकता है। हालाकि अभी तक ट्रेन कब चलेगी और किस रूट पर जाएगी। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि महू से प्रयागराज के बीच दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नैनी जंक्शन, शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट धाम कार्वी, बांदा और महोबा जंक्शन जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की माने तो महू-प्रयागराज ट्रेन(14116 )हर सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को महू से सुबह 11.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12 बजे इंदौर आएगी और 12.10 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 4.25 बजे बैरागढ़, शाम 6.35 बजे बीना, रात 11 बजे खजुराहो होते हुए हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार सुबह 3.38 पर माणिकपुर व सुबह छह बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीँ प्रयागराज-महू ट्रेन(14115 ) हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार दोपहर तीन बजे प्रयागराज से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.50 बजे इंदौर आएगी। सुबह नौ बजे इंदौर से रवाना होकर यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार सुबह 9.40 बजे महू पहुंचेगी। हलाकि रतलाम रेल मंडल के प्रबंधक (DRM) के मुताबिक 1 जुलाई से नया टाइम टेबल लागू होना है। उसके पहले स्थिति साफ हो जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews