सोशल पुलिसिंग की नायाब मिसाल बनी इंदौर की राऊ पुलिस

सोशल पुलिसिंग की नायाब मिसाल बनी इंदौर की राऊ पुलिस

इंदौर|आकाश धोलपुरे|  सोशल पुलिसिंग (Social policing) का अनूठा अंदाज इन दिनों मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में देखने को मिल रहा है यहां पुलिस के आला अधिकारी से लेकर थाना स्तर के पुलिस अधिकारी व कांस्टेबल लोगो को खुशियां बांटते नजर आ रहे है। इंदौर में तो राऊ थाना पुलिस कोरोना संकट के बीच एक मिसाल बनकर सामने आई है।

बता दे कि इंदौर में यूं तो लॉक डाउन के चलते पुलिस का खौफ है लेकिन इस बीच पुलिस आम लोगो को इंसानियत के नाते खुशियां बांटते नजर आ रही है। लॉक के दौरान किसी को मुर्गा तो किसी को मेंढक बनाने वाली पुलिस अब ना सिर्फ लोगो की सालगिरह सेलिब्रेट कर सरप्राइज दे रही है| बल्कि जरूरतमन्द लोगो के लिए जूते व चप्पल की व्यवस्था भी कर रही है। यही नही लोगो की मददगार बनी राऊ पुलिस की एक आरक्षक ने तो खुद की शादी को भी कोरोना संकट और लॉक डाउन के चलते टाल दिया है और अब वो लोगो की मदद करने में जुटी हुई है।

वरमाला करवाने के साथ ही राहगीरों को जूते व चप्पल पहनवाये
राऊ पुलिस को जब अनिल यादव नामक एक युवक ने जानकारी दी कि विवाह के दौरान उनके दोस्त राजा पाल अपनी धर्मपत्नि रागिनी के साथ वरमाला की रस्म नही निभा पाये थे ऐसे में उनकी सालगिरह के मौके पर पुलिस उनको सरप्राइज के तौर पर वरमाला की रस्म करवा दे तो ये प्रयास दम्पति के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नही होगा। इसके बाद राऊ में रहने वाले महू एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक राजा पाल और उनकी पत्नि को राऊ पुलिस ने गुरुवार रात को सरप्राइज दिया और वरमाला की रस्म करवाई। इस दौरान राऊ थाना उपनिरीक्षक अनिला पाराशर और कांस्टेबल डिम्पल ने गाना गाकर दम्पति को शुभकामनाएं दी साथ ही केक की कमी ना खले इसलिये रस्म के तौर पर खरबूजा काटा गया। इधर, मालवीय नगर में रहने वाले प्रकाश और बबीता सिसोदिया की एनिवर्सरी को भी अनूठे अंदाज में सेलिब्रेट करने का मौका पुलिस ने दिया और केक कटवाकर उनकी खुशियां, मधुर गीतों के साथ दोगुनी कर दी।

जरूरतमंदों को पहनाये जूते चप्पल
सोशल पुलिसिंग ये सिलसिला आज भी राऊ थाना क्षेत्र में जारी रहा। शुक्रवार को राऊ गोल चौराहा के समीप थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने थाने के स्टाफ को लेकर एक अनूठी मुहिम शुरू की और पैदल चलकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा रहे जरूरतमन्द राहगीरों को नए जूते व चप्पल दिए ताकि उन्हें तपती सड़क पर नंगे पैर चलने में परेशानी न हो। राऊ टीआई दिनेश वर्मा ने बताया कि पुलिस कोशिश कर रही है कि दूर दराज से पैदल चलकर अपने घरों तक जाने वाले लोगो को वो कोई साधन उपलब्ध करवा दे बावजूद इसके कई लोग पैदल जा रहे है जिन्हें पुलिस द्वारा जूते व चप्पल भेंट किये जा रहे है ताकि वो सड़क पर बिना किसी परेशानी के चल सके। हालांकि पुलिस द्वारा जो भी मानवीय कार्य किये जा रहे है उनमे सोशल डिस्टेसिंग का खास तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस के इन प्रयासों की सराहना ना सिर्फ शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी खूब की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews