
Indore News : नवाचार करने को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले शहर इंदौर में एक और नवाचार करते हुए ड्रोन कैमरे से अब मलेरिया के मच्छर का लार्वा आईडेंटिफाई किया जाएगा। इसी क्रम में आज इंदौर स्वास्थ्य विभाग के इंदौर प्रमुख डॉक्टर भूरे सिंह सेतिया, मलेरिया विभाग के प्रभारी और समस्त मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मौजूदगी में ड्रोन का ट्रायल किया गया।
ड्रोन से तलाशे जायेंगे खुले पड़े ओवर हेड टेंक में पनप रहे लार्वा
इंदौर के गांधी हाल में इस ड्रोन को मीडिया के सामने उड़ाते हुए एक प्रोजेक्टर पर देखा गया कि किस तरीके से ड्रोन अपना काम करेगा। मीडिया से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बहु मंजिला इमारत पर बगैर ढक्कन की रखी हुई टंकी, टायरों में भरा पानी जिसमें लार्वा पैदा होता है उसको आईडेंटिफाई करने के उद्देश्य से एक नवाचार किया गया है।
ड्रोन की मदद से दवा का छिड़काव भी होगा
सीएमएचओ के अनुसार एक ड्रोन अभी आया है जिससे एक नवाचार किया गया है और यह सर्वे में लार्वा को तलाश करने में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सीएमएचओ ने ये भी कहा कि ड्रोन से लार्वा के सर्वे के बाद ऐसी जगह जहाँ पहुँचने में कठिनाई होगी वहां ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”979097450″]
[dgv_vimeo_video id=”979097806″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

