इंदौर निगमायुक्त मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर VC के जरिये हुई शामिल, कहा- “इंदौर में मेट्रो के लिए कोई बाधा नहीं”

Indore Metro Train

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की उपस्थिति मे अपोलो प्रीमियम (मेट्रो आफिस) में भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के डायरेक्टर जितेन्द्र दुबे के साथ मेट्रो ट्रैन विकास कार्यो के संबंध में बैठक ली गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य, मेट्रो की ओर से शोभित टंडन, जनरल कंसलटेंट, कांट्रेक्टर और एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में मेट्रो के विकास कार्यो के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई समस्त एजेंसियों द्वारा मेट्रो के कार्यो में किये गये कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही मेट्रो के कार्यो के सुचारू रूप से करने के लिये सुझाव भी लिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह से कांट्रेक्टर को मेट्रो के प्लान अनुसार निर्धारित स्थान से कार्य प्रारम्भ करने होगा जिसमें जनरल कांट्रेक्टर कार्य में सहयोग करेगे। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा बैठक में उपस्थित कांट्रेक्टर को अगले सप्ताह सोमवार से कार्य पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि मेट्रो को लेकर फिलहाल, इंदौर में बाधा जैसी कोई बात नही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews