जबलपुर के युवक की इंदौर में मिली लाश, फ्लैट से बदबू आने पर तोड़ा दरबाजा

-Jabalpur-youth-found-dead-in-Indore

इंदौर| इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 94 में किराये से रहने वाले एक युवक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि फ्लैट से आज बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर 36 वर्षीय की लाश को निकाला। युवक जबलपुर का रहने वाला है जिसका नाम ब्रजेन्द्र पिता दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। ब्रजेन्द्र इंदौर में रहकर टेली परफार्मेंस कंपनी में काम करता था और होटल रेडिशन के सामने फ्लैट में रहता  था। आशंका जताई जा रही है ब्रजेन्द्र ने कोई जहरीली वस्तु खाकर खुदकुशी कर ली है हालांकि पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा हो पायेगा। वही खुदकुशी की घटना में कोई सुसाइड नोट नही मिला है। निजी कंपनी में काम करने वाला ब्रजेंद्र पिछले 3 दिन से लापता था लेकिन उसकी लाश बंद कमरे से मिलने के बाद सब कुछ साफ हो गया। फिलहाल, पुलिस ने जबलपुर के युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews