JEE Main Result : जेईई-मेन परीक्षा के परिणाम घोषित, इंदौर के आकर्ष जैन बने MP टॉपर

JEE Main Result : जेईई-मेन परीक्षा के परिणाम घोषित, इंदौर के आकर्ष जैन बने MP टॉपर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा शुक्रवार शाम को संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Main 2020 की फाइनल आंसर-की के बाद NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिया है। परिणामों के मुताबिक 24 बच्चों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अब जेईई मेन्स में सफल हुए 2.45 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

इधर, मध्यप्रदेश में इस परीक्षा में इंदौर के आकर्ष जैन (Aakarsha Jain) ने 99.99 परसेंटाईल लाकर एम.पी. टॉपर बने है। जेईई मेन्स – 2 में प्रदेश के टॉपर रहे इंदौर के आकर्ष जैन ने बताया की वो तैयारी के दौरान हर दिन 8 से 10 घण्टे तक पढ़ाई करते थे साथ ही उन्होंने पिछली परीक्षाओं के साल्व्ड और अनसाल्व्ड पेपर के साथ कई दफा मॉक टेस्ट के जरिये तैयारी की थी। आकर्ष अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता, परिजनों और टीचर को दे रहे है। अब आकर्ष एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुट चुके है। उनकी सफलता को उनके पूरे परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया है। इस कठिन परीक्षा को कठिन परिश्रम से सफलता हासिल कर न सिर्फ इंदौर बल्कि समूचे प्रदेश का नाम गौरान्वित किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews