इंदौर क्राइम ब्रांच और लसुड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच और लसुड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 5 आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच व थाना लसुड़िया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 सट्टेबाजों को रंगे हाथों पकड़ लिया है। जिनके पास से 21 मोबाइल, 2 लैपटॉप, रजिस्टर और करोड़ों का हिसाब किताब मिला है। बता दें कि इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिनका पालन करते हुए ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ कार्य की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लसुड़िया क्षेत्र के काउंटी पार्क कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद लसुड़िया पुलिस के साथ मिलकर उस घर में दबिश दी गई, जहां 5 लोग मौजूद थे जो कि लैपटॉप के माध्यम से बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा थे।

आगे की कार्रवाई जारी

वहीं, पांचों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनपर कई धाराओं में मालमा दर्ज करते हुए उनसे पुछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से बरामद चीजों को जब्त कर लिया गया है। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संतोष, गणेश, अमन और अक्षय बताया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews