Indore News: क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नकली नोटों की सप्लाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर थाने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत नकली नोटों की सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से 90 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर थाना इलाके के प्रतीक सेतु पर कुछ अज्ञात लोग नकली नोट की डिलीवरी करने वाले हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा 4 संदिग्ध अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। वहीं जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से 500-500 के 90 हजार रुपये के नकली नोट मिले। आरोपीयो ने अपना नाम सिद्दीक मोहम्मद, खरगोन, शाहरुख ऊर्फ शेरा, सिराज मंसूरी और दिलीप सिंह, खरगोन   निवासी बताया।

Indore

पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर के ही अन्य व्यक्तियों से नकली नोट छपवाकर सप्लाई करना स्वीकार किया है। इसके अलावा आरोपियों ने अभी तक कहां-कहां नकली नोटों की सप्लाई की है और कौन-से लोग नकली नोट छापने में शामिल हैं, इस को लेकर पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”926556402″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews