कैलाश ने ममता को समझाया MSME का मतलब

kailash-vijayvargiya-indore-madhypradesh

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव (BJP National General Secretary) कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee)पर तंज कसा है और कहा कि ममता जी पहले यह तो पता करेंगे पश्चिम बंगाल में कितनी एमएसएमई है। क्योंकि प्रधानमंत्री का राहत पैकेज एमएसएमई के लिए है ना कि छोटे और लघु उद्योग के लिए है जिससे बंगाल के सभी छोटे और लघु उद्योग को इसका फायदा जरूर मिलेगा।

वही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये जरूर है कि ममता जी को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं इंदौर के तारतम्य में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टाट पट्टी बाकल में हुई घटना ने इंदौर को पूरी दुनिया के सामने शर्मसार किया है अगर टाट पट्टी बाखल की घटना हटा दें तो इंदौर सेवा का प्रतीक है जिसकी तस्वीरें इंदौर बायपास पर देखी जा सकती है। जहां सैकड़ों लोगों ने प्रवासी मजदूरों के खाने रहने और दवाई से लेकर उन्हें शहर की सीमा से बाहर छोड़ने तक इंतजाम किए हैं। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय प्रवासी मजदूरों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने इंदौर के बायपास पर पहुंचे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews