जन्मदिन से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने क्या की अपील, देखिये वीडियो

जन्मदिन से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने क्या की अपील, देखिये वीडियो

इंदौर| आकाश धोलपुरे | बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का जन्मदिन अक्षय तृतीया याने कल 26 अप्रैल रविवार को है। हर वर्ष गौशाला और गरीबो के बीच अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वाले विजयवर्गीय इस वर्ष अपने चाहने वालो के बीच बर्थ – डे की खुशी नही मना सकेंगे क्योंकि इस वर्ष कोरोनाकाल (Corona) के चलते सोशल डिस्टेसिंग, इस बात की इजाजत नही दे रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट के जरिये अपने चाहने वालो और समर्थको से अपील की है कि वो हर वर्ष तो अपना जन्मदिन गौशाला और गरीबो में अन्नदान करके मनाते है लेकिन इस बार उनका वहां जाना भी मुश्किल होगा।

विजयवर्गीय ने वीडियो संदेश के जरिये समर्थको से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार से उत्साह में आकर कोई विज्ञापन नही दे। वही उन्होंने समर्थको से अपेक्षा की है कि आप जहां रहते है वहां आस पास और शहर में कोई भूखा ना रहे है इस बात का ख्याल रखे क्योंकि लॉक डाउन के चलते गरीब और निम्न मध्यवर्गीय लोग अर्थ के अभाव में है ऐसे में उनकी सहायता की जाएगी तो उनका जन्मदिन सफल हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews