इंदौर स्वच्छता महा-जनभागीदारी अभियान: कैलाश विजयवर्गीय ने थामी झाड़ू किया श्रमदान, विपक्ष पर साधा निशाना

इंदौर सफाई के मामले में अव्वल शहर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। कैलाश विजयवर्गीय ने इसका श्रेय सफाई मित्रों और जनभागीदारी को दिया है। उन्होंने कहा कि बीस साल पहले देखे गए 'क्लीन इंदौर' और 'ग्रीन इंदौर' के सपने को जनभागीदारी और सहयोग से साकार किया जा रहा है।
Kailash Vijayvargiya participates in Indore cleanliness drive

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में आयोजित स्वच्छता महा-जनभागीदारी अभियान में शामिल हुए। उन्होंने यहां श्रमदान करते हुए सफाई मित्रों का हौसला बढ़ाया और कहा कि शहर की स्वच्छता के पीछे असली नायक सफाई मित्र हैं, जिनकी मेहनत ने इंदौर को स्वच्छता का महागुरु बनाया है। इस अवसर पर मौजूद नागरिकों ने भी इंदौर को स्वच्छता के शिखर पर बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष आरोपों को प्रमाण के साथ पेश करता है, जबकि गैर-जिम्मेदार विपक्ष सिर्फ आरोप लगाकर भाग जाता है। उन्होंने कहा कि जनता अब उनके इस झूठे नैरेटिव के जाल में नहीं फंसेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने किया श्रमदान

नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गोगा नवमी समारोह के अवसर पर स्वच्छता कार्यकर्ताओं, महापौर और अधिकारियों के साथ इंदौर की सड़क पर झाड़ू लगाते हुए नजर आए। एएआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंदौर की जनता सालभर जनभागीदारी करती है, जो इस शहर के डीएनए में है। यही कारण है कि इंदौर हर अभियान में सफल होता है।” उन्होंने बीस साल पहले देखे गए ‘क्लीन इंदौर’ और ‘ग्रीन इंदौर’ के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि क्लीन इंदौर का लक्ष्य पूरा हो चुका है और अब ग्रीन इंदौर के लिए लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं।’ उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से यह सपना भी जल्द पूरा होगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस अवसर पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘एक जवाबदार विपक्ष प्रमाण के साथ अपने आरोप सिद्ध करता है, जबकि गैर जवाबदार विपक्ष सिर्फ आरोप लगाकर भाग जाता है। हमें गर्व है कि हमने विपक्ष में रहते हुए भी जवाबदार भूमिका निभाई। लेकिन वर्तमान में गैर जवाबदार विपक्ष केवल नैरेटिव बनाकर जनता को भ्रमित करता है लेकिन अब जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews