VIDEO : कैलाश विजयवर्गीय बोले- कोई नहीं करेगा नोटा का इस्तेमाल, मुस्लिम भाई भी करेंगे मोदी को वोट, 29 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह बात सही है कांग्रेस मुस्लिम भाईयों के पास गई और नोटा में वोट डालने की अपील की है,पर हमें यकीन है कि नोटा पर कोई वोट नहीं डालेगा। इंदौर शहर सकारात्मक शहर है, नकारात्मक शहर नहीं है।
Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya Statement :मध्य प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट में से एक इंदौर पर आज सोमवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। अबतक 15 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हो चुकी है, इसी बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुस्लिम क्षेत्र में हो रही वोटिंग को लेकर कैलाश ने कहा कि आप लोग घबराईए मत, इसकी जरूरत नहीं है, सब मुस्लिम भाईयों की जहां भी लाइन लगी है तो वो भी मोदी को वोट देंगे। गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ अगर सबसे ज्यादा किसी को मिला है तो वह मुस्लिम भाइयों को मिला है।

हमें यकीन है नोटा पर कोई वोट नहीं डालेगा

  • कैलाश ने आगे कहा कि यह बात सही है कांग्रेस उनके पास गई और नोटा में वोट डालने की अपील की है,पर हमें यकीन है कि नोटा पर कोई वोट नहीं डालेगा। इंदौर शहर सकारात्मक शहर है, नकारात्मक शहर नहीं है। लोगों के पास 14 ऑप्शन है, वे किसी को भी वोट कर सकते हैं लेकिन लोग मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं ।
  • पोलिंग बूथ पर सर्वाधिक वोट डालने पर 25 लाख रुपए देने की बात पर कैलाश ने कहा कि आज भी उसे बात पर कायम है, उसे जिस भी पोलिंग बूथ पर सर्वाधिक वोटिंग प्रतिशत होगा, उस बूथ के कार्यकर्ता को सम्मान किया जाएगा।

29 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

कैलाश ने आगे कहा कि युवाओं के आशा की किरण सिर्फ नरेंद्र मोदी है दुनिया में चार देशों में युद्ध हो रहा है और भारत ही विश्व में एक ऐसा देश है जिनकी आर्थिक प्रगति हो रही है। इस दौरान कैलाश ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर जीतने का दावा भी किया है। साथ ही कहा कि सभी जितनी भी ट्राइबल सीट है उन पर करीब तीन से चार लाख मतों से जीत हासिल करेंगे।

4 जून को पता चलेगा नोटा पर पड़ेंगे वोट या जीतेंगे शंकर लालवानी?

बता दे कि मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामंकन वापस लेने के बाद राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के निर्विरोध चुनाव जीतने का दावा कर रही है, वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने नोटा पर वोट डालने की अपील की है। इसके चलते इंदौर लोकसभा सीट का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।हालांकि यह तो 4 जून को ही पता चलेगा कि क्या कांग्रेस की अपील स्वीकार कर लोग नोटा पर वोट किया? क्या नोटा पर वोट पड़ने से इंदौर में चुनाव निरस्त कर दिया जायेगा ? क्या भाजपा प्रत्याशी लालवानी लाखों वोटों से फिर जीत हासिल कर पाएंगे? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेग……….

[dgv_vimeo_video id=”945669378″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews