Sunday unlock पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- “ममता बनर्जी अनलॉक कर सकती हैं तो शिवराज क्यों नहीं”

KAILASH VIJAYVARGIYA

इंदौर,आकाश धोलपुरे

रक्षाबंधन के एक दिन पहले इंदौर (Indore) में लॉक डाउन (lock down) और अनलॉक (unlock) पर बहस जारी है। जहां इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (manish singh) ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया था कि इंदौर में रविवार को लॉक डाउन रहेगा, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने लॉक डाउन के एक दिन पहले ही कुछ ऐसा कहा है जिसका जवाब प्रदेश के सीएम को देना जरूरी हो गया है।

दरअसल, इंदौर के पितृ पर्वत पर मीडिया से मुखातिब कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में रविवार के अनलॉक को लेकर फिर से बड़ा बयान दिया है। बता दें कि गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने गृहमंत्री से राखी के एक दिन पहले पड़ने वाले sunday को अनलॉक रखने के लिए चर्चा की थी। लेकिन अब तक इस पर तो सीएम या गृहमंत्री ने कोई भी घोषणा सार्वजनिक तौर पर नहीं की है। ऐसे में ये साफ है कि रविवार को इंदौर में लॉक डाउन ही रहेगा। लेकिन अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ देर के लिए ही सही लेकिन एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है, जिसके कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamta banarjee) रक्षाबंधन और 5 अगस्त के लिए बंगाल में अनलॉक की अनुमति दे सकती हैं तो शिवराज जी क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है शिवराज जी अनुमति देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश के सीएम अपने भाइयों और बहनों के लिए रविवार का दिन अनलॉक कर सकते हैं।

इसके पहले कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भी इसी तरह से अपनी मांग रखी थी फिलहाल, अब लॉक और अनलॉक पर बहस छिड़ी हुई है ऐसे में इंदौर की रविवारीय किस्मत फिलहाल संशय के ताले में बंद है। यानी जब तक सरकार कोई आदेश जारी नहीं करती तब तक तो sunday unlock के बारे में सोचना भी मुनासिब नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews