एमपी निकाय चुनाव: BJP की जीत को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, देखें वीडियो

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्य प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में महापौर प्रत्याशी पुष्मित्र भार्गव की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। कैलाश ने कहा है कि भार्गव 1 लाख 50 हजार मतों से महापौर का चुनाव जीतेंगे।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी

शनिवार को इंदौर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को मतगणना संबंधी जानकारी और ट्रेनिंग देने के लिए शहर के विट्ठल रूकमणी गार्डन में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अभी तक किसी को भी घर पर नहीं बताया है लेकिन आपको बता रहा हूं डेढ़ लाख मतों से विजय होंगे।वही मध्य प्रदेश में 875 जिला पंचायत सीटों में से 386 सीटें जीतने के कांग्रेस के दावों पर पर कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ख्वाब देख रहे हैं, बीजेपी के 80 फीसदी जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। सभी 16 महापौर भी बीजेपी के होंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! जल्द खाते में आएंगे 81000, जानें क्या है ताजा अपडेट

वही इंदौर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला के 20 हजार लोगों को दिए भोज पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास बहुत पैसा है, कहीं न कहीं तो खर्च करना है,बाद में जश्न मनाने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए वे पहले ही जश्न मना रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”730696366″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews