कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- “कांग्रेस सार्वजनिक रूप से बीजेपी से मांगे माफी”

KAILASH VIJAYVARGIYA

इंदौर, आकाश धोलपुरे

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने जन्माष्टमी के अवसर पर इंदौर में ना सिर्फ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ (former cm kamalnath) पर तंज कसा है। इसी के साथ राजस्थान में सचिन पायलट (sachin pilot) की घर वापसी पर कांग्रेस (congress) द्वारा बीजेपी (bjp) पर उठाए गए सवालों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।

आज इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा मनाए जा रहे जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर कहा कि कमलनाथजी का भगवान के प्रति अनुराग इस उम्र में जागा है ये अच्छी बात है। उनका यह जीवन अच्छा निकल गया है इससे, अगला जन्म भी अच्छा निकलेगा। कमलनाथ जी ने इस जीवन में पांच सितारा सुविधाएं अच्छी तरह से भोगी हैं। उम्र के ढलान में ईश्वर के प्रति प्रेम जागा है, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं।

वहीं राजस्थान में सचिन पायलट की घर वापसी पर कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इससे साफ हो गया कि यह लड़ाई कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई थी। कांग्रेस जबरदस्ती पानी पी पीकर बीजेपी और अमित शाह को गाली देती रही। अब इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से बीजेपी से माफी मांगना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews